जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया गया है कि याचिकाकर्ता की भांजी को एक अन्य समुदाय का युवक अपरहण करके ले गया है और बंधक बनाकर रखा है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर व मैहर और एसएचओ घमापुर थाना को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।
यह बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला जबलपुर निवासी व्यक्ति की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से अधिवक्ता ऋत्विक दीक्षित ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को याचिकाकर्ता कि भांजी को अन्य समुदाय का युवक घर से भगाकर ले गया है। युवक उसे मैहर ले गया है और बंधक बनाकर रखा है। परिजनों ने इस संबंध में संबंधित पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में मांग की गई कि युवती को ढुंढवा कर उसे परिजनों को सौंपा जाए।
