इंदौर.:आईडीए की योजना 134 में निर्मित स्नेह धाम बिल्डिंग के दूसरी बार टेंडर पिछले हफ्ते खुल गए है. टेंडर में सबसे ज्यादा राशि मेंटल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर ने भरी है. आईडीए द्वारा बोर्ड बैठक में मंजूरी की प्रत्याशा में उक्त कंपनी को स्नेह धाम सौंपा जा सकता है.आखिरकार आईडीए की वृद्धजनों के लिए बनी योजना 134 में स्नेह धाम बिल्डिंग का ठेका हो गया है. उक्त बिल्डिंग के लिए ट्रस्टों में टेंडर डाला था, जिसमें दो ट्रस्ट इंदौर और एक दिल्ली के ट्रस्ट ने भाग लिया. तीनों ट्रस्ट में इंदौर के गीता भवन ट्रस्ट और अंकुर रिहैब सेंटर के अलावा दिल्ली की पाल फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज में से अंकुर रिहैब सेंटर की टेंडर राशि सबसे ज्यादा होने से मंजूरी मिलने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि आईडीए जांच कमेटी ने मेंटल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लिमिटेड को पास कर दिया है. अब सिर्फ बोर्ड बैठक में स्वीकृति होना बाकी है. आईडीए ने स्नेह धाम बिल्डिंग को दस साल की लीज और दो लाख एक हजार सात सौ अस्सी रुपए महीने पर दिया जाएगा. इसके अलावा स्नेह धाम में कुल प्राप्त राशि पर 5 प्रतिशत राशि आईडीए को अलग से दी जाएगी. ध्यान रहे कि उक्त स्नेह धाम बिल्डिंग को पहले बालाजी होटल्स रतलाम को ठेके पर दिया गया था, लेकिन कंपनी ने राशि जमा नहीं की और आईडीए ने भी बिना राशि जमा कराए ही भवन सौंप दिया था. आईडीए ने छह माह बाद बालाजी होटल्स रतलाम का ठेका निरस्त कर दोबारा टेंडर निकाले थे.
स्नेह धाम बिल्डिंग में निम्न सुविधा
आईडीए की योजना 134 में बनी छह मंजिला इमारत में 32 फ्लैट है और 54 रूम है. उक्त बिल्डिंग में 40 प्रतिशत कमरें कामकाजी महिलाओं को भी देने का प्रावधान है. इसके अलावा स्नेह धाम में एम्बुलेंस, 24 घंटे डॉक्टर, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ओपन हॉल और मेस की व्यवस्थाके साथ 24 घंटे सिक्युरिटी गार्ड और अन्य सुविधाएं होगी.
