पत्नि की लाश को कंधे पर रखकर डेढ किलोमीटर चला पति, ट्रेन से गिरकर हुई मौत

शिवपरी: शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली सीमा में बीती रात एक विवाहिता की मौत ट्रेन से गिरने से हो गई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ट्रेन के गेट पर बैठकर उल्टी कर रही थी और अचानक से गिर गई, पति ने ट्रेन की चैन खीची और रातौर रेलवे फाटक के पास पत्नि को मोाबाइल की टॉर्च से तलाश किया। युवक अपनी पत्नि की लाश को कंधे पर लेकर लगभग डेढ किलोमीट पैदल चला,उसके बाद वह रातौर सडक पर पहुंचा और उसे मदद के लिए एक कार मिली।

उस कार चालक ने पति पत्नि को अस्पताल पहुचाया जहॉ डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया।ग्वालियर के रहने वाले एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल को यूपी के जालौन के उरई की रहने वाली शिवानी शर्मा से हुई थी। विकास जोशी इंदौर की गोविंद कॉलोनी में रहकर वकालत करते हैं। पत्नी शिवानी एलएलबी की छात्रा थी। विकास के मुताबिक वह उसे परीक्षा दिलाने उरई ले गए थे। परीक्षा के बाद दोनों ग्वालियर लौटे थे और इसके बाद इंदौर लौटने के लिए शाम 6.50 बजे उज्जयिनी एक्सप्रेस ट्रेन (14310) में सवार हुए।

शिवानी एस-4 कोच में अपर बर्थ नंबर-16 पर लेटी थी। ट्रेन शिवपुरी रेलवे स्टेशन से चलने के चार किलोमीटर बाद रात करीब 9 बजे शिवानी को अचानक उल्टियां आने लगीं। उसने कहा- सांस लेने में तकलीफ हो रही है। मैंने कहा कि थोड़ी देर बैठ जाओ, पानी पी लो।इसके बाद भी उसे ज्यादा तकलीफ हुई तो वह ट्रेन के गेट के पास बैठकर उल्टी करने लगी। मैं सीट पर पानी लेने के लिए गया और जब लौटा तो गेट पर खड़े एक लड़के ने बताया कि उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिर गईं। ये सुनकर मैं घबरा गया और दौड़कर चेन खींची।

ट्रेन के रुकने में टाइम लग रहा था, मुझे कुछ नहीं सूझा, मैंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान ट्रेन 1 किमी आगे निकल चुकी थी। टॉर्च लेकर मैंने उसे ढूंढा।उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर ले आया। आसपास मदद करने के लिए कोई नहीं दिख रहा था। इसके बाद मैं खुद ही आधे रास्ते चला गया, जीआरपी वाले आ गए। वह उल्टा मुझसे ही कहने लगे कि तुम भागकर जा रहे हो, लिखा-पढ़ी के बाद जाने देंगे। इसके बाद हाईवे पर पुलिस मिली। 15 मिनट के अंदर उन्होंने एक कार से अस्पताल भिजवाया। यहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बिजली कटौती : तानसेन नगर जोन के AE-JE निलंबित

Thu May 29 , 2025
ग्वालियर: बिजली कटौती की शिकायत पता चली तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उसी समय विद्युत उपकेन्द्र, ट्रांसफार्मर एवं उस क्षेत्र के निरीक्षण के लिये निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने एक सहायक यंत्री और एक उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश विद्युत […]

You May Like