इस्लामाबाद, 13 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में चार दिन के अभियान के दौरान 50 आतंकवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि नवीनतम कार्रवाई 10 अगस्त की रात और 11 अगस्त की सुबह झोब जिले में की गयी जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।
बयान के अनुसार, इससे पहले इसी इलाके में सात अगस्त से नौ अगस्त के बीच अलग-अलग अभियानों में 47 आतंकवादी मारे गए। बयान में कहा गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गये हैं।
Next Post
पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल, परेड में हुई हर्ष फायरिंग
Wed Aug 13 , 2025
छतरपुर: छतरपुर पुलिस लाइन के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय सलामी से हुई। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा […]

You May Like
-
1 year ago
खेत में गांजा उगाकर खुद करता था नशा
-
7 months ago
16 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता
-
11 months ago
देश में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1504 रह गये
