
*प्रदेश भर से आएंगे पेंशनर्स प्रतिनिधि*
ग्वालियर । मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के सचिव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव ने बताया कि विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन माधव डिस्पेंसरी के सामने, जैन छात्रावास पर 5 सितंबर को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एसके जायसवाल करेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता आरसी सोमानी इंदौर, सुरेश बाबू खरे छतरपुर, एम एम अंसारी बैतूल, केसी जैन दमोह, आई डी पटले बालाघाट, व्ही डी पाँडे चचाई, खुबचंद शर्मा मंदसौर, एलएस चौहान इंदौर, बी एस राठौर नीमच, केके मनवारे भोपाल, अशोक मंडलोई पिपरिया, एचपी कहार नरसिंहपुर, अरविन्द जेन सागर, दिनेश सोलंकी उज्जैन, घनश्याम खंडेलवाल सिवनी होंगे।
इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा मंत्री को विद्युत मंडल पेंशनर्स की प्रमुख समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन भी सोपा जाएगा जिसमें मुख्य रूप से विद्युत पेंशनर्स को पेंशन भुगतान की गारंटी अथवा एस्क्रो गारंटी दिए जाने, केंद्र शासन के अनुरुप महंगाई राहत का भुगतान करने एवं विद्युत पेंशनर्स को लागू नहीं होने वाली धारा 49(6)को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की जाएगी । पेंशनर्स के 79 वर्ष पूर्ण करने पर मूल पेंशन में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने एवं पेंशन सारांशीकरण वसूली की समय सीमा 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष किए जाने की मांग भी की जाएगी।
रजत जयंती समारोह में ग्वालियर विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के जिन सदस्यों की आयु 75 वर्ष या उससे अधिक हो गई है उनका भी सम्मान किया जाएगा। समारोह में प्रदेश की समस्त शाखाओ मुख्य रूप से भोपाल, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, पिपरिया होशंगाबाद, बीना, इंदौर, नीमच, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नरसिंहगढ़ आदि नगरों से के प्रमुख पेंशनर्स प्रतिनिधि शिरकत करने आ रहे हैं ।
विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष एसके जायसवाल, सचिव जेपी नामदेव, एन आर अतरौलिया, राजेश शर्मा, मदनलाल गुप्ता, के एन यादव, अजय सिंह कुशवाहा, एस एल शाक्य, सुरेश गुप्ता, रामकुमार राय, आईएम कुरेशी, एसके खत्री, नारायण बाथम, मन्नी सिंह, डीपी शर्मा, एसके पांडेय, अनिरुद्ध सेन, टीपी शर्मा एवं महिला प्रतिनिधि श्रीमती शिल्पा लघाटे, राजेश्वरी दुबे, संध्या शर्मा एवं श्रीमती इंदिरा धाकरे आदि ने अधिकाधिक संख्या में विद्युत पेंशनर से समारोह में भाग लेने की अपील की है ।
