नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: कोतवाली अंतर्गत उखरी क्षेत्र में हुई नकबजनी का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विकास कुमार जैन निवासी मधुवन कालोनी उखरी रोड  कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी किउसके सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए गृहस्थी का सामन,  लेपटाप, टैबलेट, मोबाइल अन्य सामान चोरी कर लिया।  पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित खेम सिंह मरावी पिता स्व कंधी सिंह मरावी   35 वर्ष  निवासी ग्राम मझगवा थाना शहपुरा, जिला डिंडोरी को को पकड़ा जिसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल जब्त किया गया।

Next Post

टी एल की बैठक शुरू

Mon Jan 20 , 2025
सतना:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय- सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन सहित विभागीय […]

You May Like