जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज

ग्वालियर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज सोमवार,27 अप्रैल की दोपहर में होगी। यह बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिशा की बैठक में सेतु निगम, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वीकृत व प्रगतिरत कार्य, रेलवे स्टेशन का उन्नयनीकरण, एनएचएआई व एमपी-आरडीसी के कार्य, लोक निर्माण विभाग की सड़कों की प्रगति, विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज व चंबल पेयजल प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा होगी।

Next Post

आप पार्टी का संभागीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित, संभागीय कार्यालय का उद्घाटन

Mon Apr 27 , 2026
ग्वालियर: आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश द्वारा संगठन नया विस्तार को लेकर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का महा सम्मेलन ग्वालियर स्थित बाल भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन से प्रदेश प्रभारी द्वारा आम आदमी पार्टी के संभागीय कार्यालय, ठाटीपुर का उद्घाटन भी किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में […]

You May Like