
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाहा शनिवार को सिकरौदा चौराहे पहुंचे। निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। इसका भी ध्यान रखें। निरीक्षण मेें एनएचआई के अधिकारी उमाकांत मीणा भी मौजूद रहे।
गोरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा सिकरौदा चौराहे पर 48 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद भारत सिंह के प्रयासों से यह फ्लाई ओवर के साथ दोनों ओर सर्विस लाइन भी बनाई जा रही है जिसको लेकर सांसद कुशवाहा शनिवार को सिकरौदा चौराहे पहुंचे और निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की क्वालिटी गुणवत्ता को देखा, साथ ही निर्माण को लेकर यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसको लेकर भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि सिकरौदा चौराहे पर ब्लैक स्पॉट था और यहां आए दिन एक्सीडेंट होते रहते थे। जिसको लेकर सांसद कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर फ्लाई ओवर निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया था, जिसको लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने इस फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति देकर इसके निर्माण के लिए 48 करोड़ रुपए जारी किए।
*रेलवे स्टेशन का आज करेंगे निरीक्षण*
सांसद भारत सिंह कुशवाहा 26 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे निर्माणाधीन ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सांसद कुशवाह रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे, साथ ही जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
