समेरिटंस के एनसीसी कैडेट्स ने निकली रैली

नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर 13/5 मध्यप्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस स्कूल के कैडेट्स ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य विषय ‘एचआईवी पॉजिटिव होना जिंदगी का अंत नहीं’ रखा गया था। संस्था निर्देशक डा आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समन्वय एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव ने किया। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर कालोनी मे से होते हुए चक्कर रोड मालाखेड़ी पहुंची। वहाँ उन्होंने आम जनता को एड्स के प्रति सचेत किया। रैली के दौरान एनसीसी केडिट्स एवं छात्र-छात्राओं ने “ज्ञान की लौ जलाएं, एड्स से दुनिया बचाएं” और “भेदभाव की दीवार गिराएं, एड्स रोगी को गले लगाएं” जैसे नारे लगाए। जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। रैली में सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, स्नेहा उपाध्याय,13 एमपी बटालियन से हवलदार अर्जुन सिंह, छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की, नामांकन में 120% बढ़ोतरी

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की योजनाओं, शिक्षा की गुणवत्ता, अधोसंरचना और नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली और निर्देश दिए कि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।