शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित जिला अस्पताल परिसर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सामने नगर पालिका की कर्मचारी को अज्ञात लुटेरे ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया और गले में पहना सोने का ओम का पेंडल लूटकर ले गया। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गौशाला की कर्मचारी मनीषा गोस्वामी अपनी ई अटेंडेंस लगाने के लिए नगर पालिका कार्यालय शिवपुरी जा रही थी। मनीषा ने नगर पालिका के लिए अस्पताल परिसर का रास्ता चुना।
महिला मुख्य दरवाजे से आते हुए ट्रॉमा सेंटर के पीछे वाला हिस्सा जहा इएनएम का ट्रेनिंग सेंटर है वहा पहुंची थी,तभी अचानक से एक युवक आया और पीछे से महिला के सिर में ईंट मार दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला संभल नहीं सकी और युवक ने महिला के गले मे पहना हुआ ओम का सोने का लॉकेट खींचते हुए नगर पालिका की ओर दौड़ लगा दी। महिला के सिर में ईंट मारे जाने पर उसका सिर फट गया। महिला के सिर से खून निकलते कुछ लोग वहां पहुंचे,महिला ने पूरा घटनाक्रम सुनाया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
