ग्वालियर के सूरज और श्याम चकवा का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन

ग्वालियर: दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया द्वारा रांची झारखंड में आयोजित भारत और नेपाल के बीच टी20 में मैचों की सीरीज खेलने हेतु ग्वालियर शहर के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर सूरज मनकेले और भिंड से श्याम चकवा का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। यह दोनों क्रिकेटर 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भारत नेपाल क्रिकेट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

सूरज ने श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, दुबई, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, अफगानिस्तान आदि देशों के खिलाफ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सूरज मनकेले शिक्षा विभाग में कार्यरत है। जबकि श्याम चकवा का चयन उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण पहली बार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है।

Next Post

NITTTR में उच्च शिक्षा शिक्षकों के लिए सेमीकंडक्टर और आईपीआर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण सेमीकंडक्टर तकनीक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर केंद्रित है। ट्रेनिंग में सेमीकंडक्टर साइंस के मूल सिद्धांत, उद्योग की जरूरतें, नई तकनीकों के उपयोग और इस क्षेत्र में करियर निर्माण जैसे […]

You May Like