प्रतिबंधित- एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाईयां बेची

कृषि केन्द्र के प्रोपराईटर पर एफआईआर दर्ज
जबलपुर: प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी डेट के कीटनाशकों का विक्रय करने के मामले में सिहोरा विकासखंड के ग्राम बुधुवा स्थित जय माँ ममता कृषि केन्द्र के प्रोपराईटर के खिलाफ मझगवां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।जानकारी के मुताबिक मेसर्स जय माँ ममता कृषि केन्द्र में 5 दिसम्बर को कृषि अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की थी। इस प्रतिष्ठान में स्टॉक पंजी संधारित नही पाई गई।

प्रतिष्ठान के कीटनाशक लाईसेंस में उल्लेखित कीटनाशी निर्माता कम्पनियों की कीटनाशी औषधि के अलावा अन्य कीटनाशी निर्माता कम्पनियों की कीटनाशकों का भंडारण एवं विक्रय पाया गया था। जय मॉं ममता कृषि केन्द्र से निरीक्षण में एक्सपाईरी डेट की 21 कीटनाशक, खरपतवारनाशक एवं फफूंदनाशक दवांए भी पाई गई। इसके अलावा नुवान 100 मिलीलीटर की 51 बॉटल का भंडारण पाई गई, जिसे भारत सरकार द्वारा 08 अगस्त 2018 से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

एक्सपायरी डेट की एवं प्रतिबंधित दवाईयों को जब्त कर प्रोपराईटर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इनके क्रय-विक्रय को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाओं के विक्रय के इस मामले में जय माँ ममता कृषि केन्द्र के प्रोपराईटर राकेश तिवारी के खिलाफ कृषि विभाग के जयपाल सिंह राठौर द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत, 2 घंटे तक रेलवे पटरियों के बीच में पड़ा रहा शव; ऊपर से गुजरती रही ट्रेन

Tue Dec 9 , 2025
सलामतपुर: सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाला घटनाक्रम देखने को मिला, जहां एक 16 वर्षीय आठवीं कक्षा छात्र की दोपहर ट्रेन से कटकर मौत हो जाती है। लेकिन शव लगभग दो घंटे तक रेलवे लाइनों के बीच में पड़ा रहता है और उसके ऊपर से कई ट्रेनें […]

You May Like