मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

सोहागपुर।मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू न होने को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को सोहागपुर में पदयात्रा और आमसभा आयोजित की। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मूंग में नहीं, बल्कि भाजपा की नीयत में ज़हर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। आमसभा की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। पटवारी के साथ किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, सुखदेव पांसे, पुष्पराज पटेल, शिवाकांत पांडे समेत कई नेता और सैकड़ों किसान शामिल हुए। वक्ताओं ने क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे किसान पुत्र नहीं रहे। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि मूंग में ज़हर होता, तो इसे प्रतिदिन खाने वाले व्यापारी बीमार पड़ जाते।

Next Post

मूंग खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Thu Jun 12 , 2025
पिपरिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में पिपरिया तहसील प्रांगण में किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पिपरिया व बनखेड़ी ब्लॉक के किसानों ने मूंग को ज़हरीला बताने को किसान अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि समर्थन […]

You May Like