​गौर विवि: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद किया उनका योगदान, वॉलीबॉल मुकाबले का हुआ आयोजन

सागर। शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती “राष्ट्रीय खेल दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल, डॉ मनोज जैन, दीपक दुबे, अनिल ब्राह्मणकर एवं बीपीईएस के छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बीपीईएस के छात्र/छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।बीपीईएस के छात्र /छात्राओं में शिक्षा तिवारी, काव्यांश गौड़, राजी अरेले एवं ओम सेन ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला तत्पश्चात छात्र स्टीव रिचर्डसन ने खेल भावना, अनुशासन एवं फिटनेस रहने की शपथ दिलाई एवं मंच संचालन किया ।तत्पचात् बीपीईएस के विद्यार्थियों के मध्य वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया किया ।

Next Post

विलुप्त होते वट वृक्षों को सुरक्षित रखने पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षा सूत्र बांध लिया सुरक्षा का संकल्प

Sat Aug 29 , 2026
पांढुरना, ग्राम बड चिचोली से विलुप्त होते जा रहें वटवृक्षों को सुरक्षित रखने जागरूक ग्रामीणों ने आज ग्राम के प्रसिद्ध फरीद वाटिका में पहुंचकर यहां के वटवृक्षों को रक्षा सूत्र बांधते हुए इन वृक्षों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। गौरतलब हो प्रदेश तथा जिले की अंतिम सीमा पर नागपुर-भोपाल […]

You May Like