राघौगढ़ थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी में टेंट लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

गुना :जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में टेंट लगा रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि ग्राम मेहमूद नगर निवासी 25 वर्षीय गोकुल पुत्र मेहताब सिंह भील रविवार देर रात ग्राम बेरखेड़ी में होने वाले शादी समारोह के लिए टेंट लगा रहा था, अचानक पाइप में करंट आ गया जिससे गोकुल झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विवाह आयोजक को कई कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। वहीं गोकुल भील के शव को गुना जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों के मुताबिक गोकुल भील विवाहित था, उसका एक छोटा बच्चा भी है। मृतक पिछले 4 सालों से टेंट हाऊस के लिए काम करता था। अचानक हुए हादसे के चलते गोकुल के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जिला अस्पताल में परिजन विलाप करते नजर आए।

Next Post

अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए ब्रिटेन विस्फोटकों और गोले का उत्पादन बढ़ाएगा

Mon Apr 21 , 2025
लंदन 21 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन अमेरिका और फ्रांस पर गोला-बारूद उत्पादन में निर्भरता को खत्म करने के प्रयासों के तहत अब हेक्सोजेन विस्फोटक के उत्पादन को काफी बढ़ाने की योजना बना रहा है जिसका उपयोग नाटो 155-मिलीमीटर के गोले में किया जाता है। टाइम्स अखबार ने एक ब्रिटिश रक्षा कंपनी […]

You May Like

Play sound