मोहनपुरा परियोजना का रोजा पम्प हाऊस शुरु, दर्जनों गांव में मिलेगा सिंचाई का पानी

राजगढ़/ब्यावरा। आज मोहनपुरा परियोजना के आखिरी रोजा पम्प हाऊस का कार्य पूर्ण होने पर शुक्रवार को राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव द्वारा पूर्ण विधि विधिान के साथ पम्प हाऊस का शुभारंभ किया गया. इस पम्प हाऊस के चालू होने पर 60 से अधिक गांवों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा.

विदित है कि यह मोहनपुरा परियोजना का अंतिम पम्प हाऊस है. अब परियोजना के माध्यम से 727 गांवों में सिंचाई पूर्ण होगी, विशेष बात यह है कि राजगढ़ विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिसमें परियोजना के तहत 600 गांव में सिंचाई का पानी मिलेगा. पम्प हाऊस के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण, संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.

सिंचाई के लिए होगा सुविधाजनक

मोहनपुरा परियोजना का पम्प हाऊस शुरु होने पर दर्जनों गांवों में सिंचाई के लिए भरपूर पानी की उपलब्ध होकर सिंचाई में काफी सुविधा होगी. परियोजना के अंतर्गत एक बड़े क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलने लगा है. इससे लगातार बोवनी का रकबा भी बढ़ रहा है.

ग्रामीणों ने किया था आंदोलन

गौरतलब है कि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशान तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों के द्वारा विगत दिवस आंदोलन करते हुए खुजनेर रोड पर करेड़ी- बरखेड़ा के बीच स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था. ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि पानी के अभाव सिंचाई नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है. जल्द ही सिंचाई के लिए पानी दिया जाये. पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी भी ग्रामीणों के समर्थन में मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा लिखित में जल्द ही पम्प हाऊस शुरु कर सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था उसके बाद जाम समाप्त हो सका था.

Next Post

सरकार का संकल्प, हर गांव और हर खेत को पानी मिले, कागपुर को हाट बाजार की सौगात

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के गरीब, किसान, बहनों और युवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश की समृद्धि के लिए गांवों को विकास और स्वावलंबन की धारा से जोड़ा जा रहा है। किसानों की […]

You May Like