सीहोर। प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना क्रिसेंट रेसीडेंसी ने अपने रहवासियों को एक और बड़ी सौगात दे दी है. क्रिसेंट रेसीडेंसी ने रविवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लब हाउस का भव्य शुभारंभ किया. समारोह में विधायक सुदेश राय, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय एवं समाजसेवी अखिलेश राय सहित कॉलोनी के रहवासी नागरिक उपस्थित थे.
नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आधुनिक आवासीय विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया. अतिथियों ने फीता काटकर क्लब हाउस का शुभारंभ किया तथा सभी आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए क्रिसेंट रेसीडेंसी की सुविधा जनक पहल की सराहना की.
कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र रलहन ने बताया कि क्रिसेंट रेसीडेंसी का यह क्लब हाउस आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. इसमें स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम्नेजियम, इंडोर गेम्स जोन तथा मल्टीपरपज हॉल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे रहवासियों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक आयोजनों के लिए एक ही परिसर में सभी सुविधाएं आसानी से मिल सकें. क्रिसेंट रेसीडेंसी का उद्देश्य केवल नागरिकों को आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि एक बेहतर और आधुनिक जीवनशैली भी प्रदान करना है. क्लब हाउस का शुभारंभ इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
कार्यक्रम के अंत में पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय ने रहवासियों के साथ क्लब हाउस का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए क्रिसेंट रेसीडेंसी प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं.
