भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे सबेरे देवघर एयरपोर्ट (झारखंड) पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री यादव का पहला जनसभा कार्यक्रम बेलहर विधानसभा, जिला बांका में फुल्लीडुमर मैदान पर निर्धारित है। इसके बाद वे पिपरा विधानसभा, जिला मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीसरा और अंतिम कार्यक्रम गया जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र में होगा, जहां मुख्यमंत्री यादव शाम को जनता को संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वे गया एयरपोर्ट से होते हुए भोपाल लौटेंगे।
