भोपाल: राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासान लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में हूजूर तहसील क्षेत्र में बिना परमिशन के किए जा रहे निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर तोडऩे की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई तहसील के ग्राम सेवनियां ओंकरा, अरेड़ी की. जहां पर 5 कोलोनाइजरों द्वारा अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रहीं थीं. इस कार्रवाई के दौरान सेवनियां ओंकरा में स्वास्तिक विहार, प्रतिभा सिटी, निधिवन को जमींदोज किया. एक-एक करके बाउंड्रीवॉल,गेट,सडक़ों को हटाया गया.
साथ ही अरेड़ी डोबरा जागीर में विकसित हो रहीं तिरुपति धाम व गायत्री धाम कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया. इस कार्रवाई में प्रशासन ने 28 करोड़ रुपये की जमीन से बिना परमिशन के निर्माणाधीन अतिक्रमण हटाया. हूजूर तहसील में दो दिन पहले शनिवार को कोलूखेड़ी में रिद्धि-सिद्धि, सपना कॉलोनी पर कार्रवाई कर 50 करोड़ रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराई थी. 6 अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई कर जमींदोज किया गया था. प्रशासन ने हुजूर व बैरसिया सहित जिले में 113 अवैध कॉलोनियों को चिहिन्त किया है.
इनका कहना है
प्रशासन की अवैध कॉलोनियों को तोडऩे की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी. किसी को नहीं छोड़ा जाएगा.
विनोद सोनकिया, एसडीएम, हूजूर तहसील
