सुबह कोल्ड डे जैसा नजारा: दिन चढ़ने के बाद सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन

जबलपुर। सर्दी की जकड़न के साथ शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है‌। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री कर लुढ़का। सुबह से ठंडी हवाएं चली। सुबह से लोग गर्म कपड़े लादे हुए नजर आए। मौसम का नजारा ऐसा रहा जैसे कोल्ड डे हो। दिन चढ़ने के बाद भी सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। ठंडी हवाओं से कंपकंपी छूटती रही, जिससे बचने के लिए लोगों ने सुबह भी अलाव जलाए।

मौसम विभाग की। माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पश्चिम ईरान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

एक अन्य नवीन पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर ईपर लगभग 195 किमी/घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

तानसेन समारोह में वायलिन, गायन और सितार का दिव्य संगम

Fri Dec 19 , 2025
ग्वालियर। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव 101वे तानसेन समारोह की संगीत सभा सुर, साधना और संवेदना का ऐसा आलोक बनकर प्रकट हुई, जिसमें कर्नाटक संगीत की लयात्मक वायलिन, घरानेदार गायिकी की गहन अनुभूति और काशी घराने के सितार की गंभीर गरिमा ने श्रोताओं को आत्मिक आनंद […]

You May Like

Play sound