बठिंडा में बीजेपी नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने फेंकी बोतल, पुलिस कर रही है जांच

बठिंडा | पंजाब के बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से ठीक पहले एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मेला राम रोड स्थित डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि क्लिनिक के बाहर रखे गमले और खड़ा स्कूटर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

डॉ. गर्ग के अनुसार, घटना के समय क्लिनिक में उनका ड्राइवर और अकाउंटेंट मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल उन्हें सूचना दी। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें दो युवक बोतल में आग लगाकर उसे अंदर फेंकते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक और सीआईए स्टाफ की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए निरंतर दबिश दे रही हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और जांच

इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। गौरतलब है कि डॉ. तरसेम गर्ग पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन हालिया निकाय चुनाव में उनकी पत्नी ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद से ही यह राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अब इस मामले को राजनीतिक रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं से जोड़कर गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Post

तमिलनाडु के सीफूड प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से मचा कोहराम, हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 9, कई श्रमिक अभी भी गंभीर

Tue Jun 23 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित कनिगईपायर गांव में एक निजी सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया है। झींगा प्रोसेसिंग प्लांट में कूलिंग पाइप फटने से जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिससे लगभग 80 कर्मचारी प्रभावित हुए। देखते ही देखते कई […]

You May Like