पटना में हादसा: गंगा नदी में 14 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, 4 की तलाश जारी

पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।चार अन्य लोग लापता हैं।मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

.....

Next Post

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर पहुँचकर महिलाओं को बनाया शक्ति दीदी

Thu May 28 , 2026
ग्वालियर: आज गुरुवार 28 मई को 6 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 118 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर गायत्री को और केसर फिलिंग […]

You May Like