कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर पहुँचकर महिलाओं को बनाया शक्ति दीदी

ग्वालियर: आज गुरुवार 28 मई को 6 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 118 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर गायत्री को और केसर फिलिंग स्टेशन पर प्रवीणा को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने फूल मालायें पहनाकर शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट पहनाई। कलेक्टर ने शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।  इसी तरह जिले के विभिन्न अधिकारियों द्वारा बड़ागांव स्थित कामतानाथ फिलिंग स्टेशन पर कल्पना, कम्पू स्थित सुविधा फ्यूल्स पर सोनम व संध्या एवं गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन पर अनुराधा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।

Next Post

सीबीआई ने ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में जांच की तेज

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद जल्द ही उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, गिरिबाला सिंह को गिरफ्तारी […]

You May Like