अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

चेन्नई 20 जून (वार्ता) अफगानिस्तान ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि इस महीने में भारत में बेहद गर्मी रहती है। विकेट सूखी और सख्त लग रही है इसलिए हम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे और अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि हम पिछले दो मुक़ाबलों से सीख लेते हुए आज साझेदारियां बनाएंगे और गेंदबाजी में भी सुधार करेंगे। हमारी टीम में चार बदलाव हैं: नबी और अजमतुल्लाह खेल रहे हैं।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते। पिछले मैच में बेहद गर्मी थी और आज के मुक़ाबले में भी मौसम वैसा ही रहने वाला है। हम तमाम एरिया में निरंतरता से प्रदर्शन करना चाहते हैं। तीन बदलाव हैं, प्रसिद्ध, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्डी वापसी कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान (एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक।

 

Next Post

पसंद का खाना नहीं मिला तो बेटे ने माता पिता को पीटा

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने पसंद का खाना नहीं मिलने पर अपने ही बुजुर्ग माता पिता के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.घटना लिंबोदी फेस 3 स्थित एक फ्लैट की है, 65 वर्षीय गुरुदेव […]

You May Like