एडिशनल कमिश्नर के बंगले में घुसा सांप, रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल

इंदौर: बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच शहर के एडिशनल कमिश्नर डॉ. मयंक अवस्थी के सरकारी बंगले में सांप घुसने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि घटना एक दो दिन पहले की है, बंगले में मौजूद एक जवान की नजर सांप पर पड़ी तो उसने एहतियात के तौर पर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद सर्प मित्र संदीप ठाकुर को मौके पर बुलाया. दरवाजा खोलने पर सांप दरवाजे के पीछे छिपा मिला, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर बोतल में रखा, और बाद में जंगल में छोड़ दिया.

सर्प मित्र संदीप ठाकुर ने बताया कि बारिश के दौरान सांप अक्सर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस आते हैं. ऐसे में घबराकर उन्हें मारने के बजाय सर्प विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके. उन्होंने बताया कि बंगले में मिला करीब एक फीट लंबा सांप जहरीला नहीं था, लेकिन उसके काटने पर जलन हो सकती है. ऐसी स्थिति में लापरवाही न करते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए.

Next Post

दो बाइकों की टक्कर के बाद कंटेनर के नीचे आया नाबालिग, हुई मौत

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: बारिश के बीच फिसलन भरी सड़कों पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. एबी रोड स्थित खलघाट हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक 15 वर्षीय किशोर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया. कंटेनर का पहिया सिर […]

You May Like