भैरूंदा। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसाय के लिए उपयोग करने वाली दुकानों एवं संस्थानों की जांच कर उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं एवं कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान 10 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. यह कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा की गई. जिला आपूर्ति अधिकारी रेशमा भामोर ने बताया कि जिले में एलपीजी गैंस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है .
