बिना गारंटी दस करोड़ का ऋण देगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

बिना गारंटी दस करोड़ का ऋण देगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के दस करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध करायेगी।

श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को यहां ‘पहले इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने’ विषय पर रिपोर्ट विमोचन में कहा कि यह रिपोर्ट अनगिनत महिलाओं की जीवंत कहानियों का दस्तावेज़ है जिन्होंने सीमित साधनों में भी अपनी मेहनत, संकल्प और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसालें रची हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत की आधी आबादी केवल सहभागिता नहीं कर रही बल्कि राष्ट्रनिर्माण की अगुवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उद्यमिता को नई उड़ान देने के लिए बिना किसी कोलेट्रल सिक्योरिटी के दस करोड़ तक का लोन देने की पहल की है। यह योजना विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का सशक्त माध्यम बनेगी।

Next Post

दीपावली पर पुलिसकर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के घर उपहार ले जाने पर लगी रोक

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दीपावली के अवसर पर कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर उपहार, मिठाई या फूल लेकर न जाए। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी इस […]

You May Like