विद्यार्थियों ने ताप्ती तट स्थित विट्ठल रुकमणी मंदिर तक निकाली भव्य पालकी यात्रा

मुलताई। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर ड्रीम्ज प्ले पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मंगलवार को ताप्ती तट स्थित विट्ठल रुकमणी मंदिर तक भव्य पालकी यात्रा निकालकर जयकारे लगाए। भगवान विट्ठल और माता रुकमणी के जयकारों, ढोल-ताशों और भजनों के साथ बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर तक पहुंचे। हाथों में पताका और विट्ठल की मूर्ति लिए बच्चों को देखकर पूरे मार्ग का माहौल भक्तिमय हो गया। पालकी यात्रा में स्कूल के संचालक गण तपन खंडेलवाल,राजेश बघेल एवं स्टाफ उपस्थित रहे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पूजा-अर्चना की और बच्चों को प्रसाद वितरित किया। संचालक ने तपन खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव जगाते हैं।प्राचार्य कविता लिखितकर सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की।

Next Post

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें और दिए निराकरण के निर्देश

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित हॉल में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं […]

You May Like