सीएम डॉ यादव ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत,पीएम का जताया आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम एशिया में इन दिनों हो रही भारी उथल-पुथल के बीच भारत सरकार द्वारा घरेलू खपत के लिए डीजल-पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर कटौती और डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर एवं हवाई ईंधन (एटीएफ) पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाये जाने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा और घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Next Post

आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को औद्योगिक के तौर पर करें विकसित : सांसद भारत सिंह

Fri Mar 27 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान 6-लेन आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के दोनों ओर शासकीय भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर […]

You May Like

Play sound