सागर। सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत आग से जले एक युवक की जिला चिकित्सालय सागर मे उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गौरझामर के बजरिया के एक युवक शाहरूख खान को आग से जलने के उपरांत सागर रैफर किया गया था। जहा पर आज शनिवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले गए है।
आग से जले युवक ने दम तोड़ा
