ऊर्जा मंत्री तोमर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

ग्वालियर:ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित केसरबाग में 30 बिस्तर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर भी मौजूद थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने पुरुष व महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था के साथ अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया।
ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को सितम्बर 2026 तक अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर को भी निर्देश दिए कि शीघ्र ही चिकित्सक एवं स्टाफ के उपकरण जैसे एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि की डिमांड शासन को भेजें, ताकि तय समय-सीमा में अस्पताल चालू हो सके ।

Next Post

राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि: महापौर

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर: राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि हैं। इसी भावना को साकार करते हुए आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का भव्यता और दिव्यता के साथ लोकार्पण किया जाएगा। यह बात महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मंदिर निर्माण […]

You May Like