राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जबलपुर। आज जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय वातावरण के बीच राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुशासन और देशभक्ति का संगम देखने मिला।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह कार्यालयीन समय पर परिसर में सभी अधिकारी-कर्मचारी एकत्रित हुए, जहाँ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बी.एस. गोठरिया एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यालयीन स्टाफ के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राष्ट्रगान की समाप्ति पर पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

Next Post

कलेक्ट्रेट के पास सरेराह लूट, युवक का मोबाइल छीनकर भागे नकाबपोश

Wed Apr 1 , 2026
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट के पास एक्सिस सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए युवक का मोबाइल झपट लिया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माधव ककवानी (18) निवासी कार्तिक होटल के पास, ओमती रोज की तरह बीती रात वॉक पर निकला था। […]

You May Like