सीहोर। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 01 अप्रैल से 05 मई तक किया जाएगा.कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों, विपणन समितियों, विगत वर्ष उपार्जन कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, कृषि उपज मंडियों, उपमंडियों, उपार्जन केन्द्रों एवं भण्डारण केन्द्रों के नाप तौल उपकरणों एवं धर्मकांटों का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य प्रारंभ होने से पहले धर्मकांटों का कैलिब्रेशन कर सीपीयू सील करने के भी निर्देश दिए हैं.
एक अप्रैल से 5 मई तक होगी गेहूं की खरीदी, तौल में पारदर्शिता के लिए जाँचे जाएंगे नाप-तौल उपकरण
