इजरायल की सेना ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हमले

येरुशलम/बेरूत, 10 फरवरी (वार्ता) इजरायल की सेना ने पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि एक इजरायली विमान ने लेबनान के बेक्का क्षेत्र में हिजबुल्लाह की ओर से हथियारों की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक भूमिगत सुरंग को निशाना बनाया, जो सीरिया से लेबनानी क्षेत्र में फैला हुआ था और जिसे इजरायली सेना ने पहले भी निशाना बनाया था।

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने रविवार शाम को दक्षिणी लेबनान के नबातियेह क्षेत्र, लेबनान-सीरियाई सीमा के पास हरमेल के बाहरी इलाकों और पूर्वी बेका क्षेत्र के इलाकों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए।

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में युद्ध विराम लागू हुआ, जिससे हिज़्बुल्लाह और इजरायल के बीच लगभग 14 महीने से जारी लड़ाई रुक गई। युद्ध विराम के बावजूद, इज़रायली सेना ने लेबनान में कभी-कभी हमले किए। उनका कहना था कि वे हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहे थे जो युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करते थे। लेबनानी सरकार ने बार-बार इजरायली हमलों की निंदा की है। इजरायल के दक्षिणी लेबनान से निर्धारित प्रारंभिक समय सीमा के भीतर वापसी नहीं करने पर लेबनानी अधिकारियों ने समय सीमा को 18 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

Next Post

फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने की ताकत किसी में नहीं है: एर्दोगन

Mon Feb 10 , 2025
इस्तांबुल, 10 फरवरी (वार्ता) तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि किसी के पास फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से विस्थापित करने की ताकत नहीं है। श्री एर्दोगन ने तीन देशों के एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले रविवार को अतातुर्क हवाई अड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में […]

You May Like