माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

आष्टा। पार्वती थाना पुलिस ने अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि बरामद कर ली है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार थाना पार्वती क्षेत्र के अलीपुर स्थित माता मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राज उर्फ राजू बारेला पिता नानसिंह निवासी बसनपुर भैरुंदा को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया आरोपी से चोरी की गई लगभग 4 हजार रुपए की नकदी बरामद कर जब्त की गई. दानराशि चोरी के आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में एएसआई हिरेश सोनी, दिनेश सिसोदिया, चंद्रभान सेन, चंद्रभान परमार तथा नितिन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Next Post

गेहूंबारसा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: निर्माण की खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट का नोटिस, सचिव सस्पेंड

Thu Jul 23 , 2026
मुलताई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने प्रभातपट्टन विकासखंड के ग्राम गेहूंबारसा का भ्रमण कर पंचायत भवन में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पेयजल, शिक्षा, बिजली , सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति […]

You May Like