अहमदाबाद दुर्घटनास्थल से 265 लोगों के शव बरामद

अहमदाबाद, 13 जून (वार्ता) अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गये 265 लोगों के शव अब तक बरामद किये गये हैं जबकि 47 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक वरिष्ठ पुसिस अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि दुर्घटना स्थल से अब तक 265 शव बरामद कर लिये गये हैं और उनकी पहचान का काम जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों 219 रिश्तेदार डीएनए जांच और रक्त के नमूने देने के लिए आ चुके हैं और उनके नमूने लिए जा चुके हैं। बाकी के परिवारों से इस संबंध में संपर्क किया जा चुका है। नमूने लेने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की 10 टीमों के 36 विशेषज्ञ चौबीस घंटे ड्यूटी पर हैं।

दुर्घटना में घायल 47 लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया था। इनमें से 16 का उपचार बाह्य रोगी के रूप में और 31 का उपचार अस्पताल में रख कर किया जा रहा है।

इस त्रासदी में गुरुवार को अपराह्न अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग थे। उनमें से केवल एक यात्री जीवित बचा है।

एयर इंडिया ने विमान में सवार 241 व्यक्तियों के दुर्घटना में मारे जाने की पुष्टि की है। दुर्घटना में उस समय हॉस्टल में मौजूद और आस- पास के कई लोग भी हताहत हुए थे।

Next Post

रुपया 59 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के पार

Fri Jun 13 , 2025
मुंबई, 13 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से निवेशकों के सुरक्षित गंतव्य की ओर रुख करने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में जबरदस्त तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 59 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के […]

You May Like