रुपया 59 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 13 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से निवेशकों के सुरक्षित गंतव्य की ओर रुख करने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में जबरदस्त तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 59 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 86.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.52 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 73 पैसे की गिरावट लेकर 86.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, बिकवाली होने से यह 85.92 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 85.52 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 59 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 86.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Next Post

खाद्य तेल सस्ता, अधिकांश दालें महंगी

Fri Jun 13 , 2025
नई दिल्ली 13 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव गिर गए जबकि उठाव बढ़ने से अधिकांश दालें महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर […]

You May Like