चावल, चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चीनी भी महंगी हुई जबकि गेहूं में टिकाव देखा गया। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये बढ़कर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,852 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग गत दिवस के स्तर पर ही रहा। आटा आठ रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में चना दाल औसतन 18 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल 16 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत सात रुपये और मसूर दाल की पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। तुअर दाल की कीमत कमोबेश स्थिर रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 24 रिंगिट चढ़कर 4071 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.39 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 63 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सोया तेल 38 रुपये और सरसों तेल 32 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल 24 रुपये और वनस्पति 19 रुपये मजबूत हुआ। पाम ऑयल 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में 33 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। चीनी की कीमत भी 11 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

 

 

Next Post

एनएसयूआई ने चकमा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला, भाजपा-आरएसएस पर लगाये आरोप

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने देहरादून में हिंसा के शिकार अंजेल चकमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि पूर्वात्तर से ताल्लुक रखने वाले […]

You May Like

Play sound