मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान

जुलाई का महीना में ओटीटी पर केवल कहानियां नहीं बदलेंगी, बल्कि सस्पेंस, हाई-ऑक्टेन एक्शन, दिल छू लेने वाले पीरियड ड्रामा और कॉमेडी का एक ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलेगा। थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद कई बड़ी फिल्में अब सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक देने आ रही हैं।

ऐलोना होम्स 3: जुलाई महीने की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार होने वाली है क्योंकि दुनिया की सबसे पॉप जासुलरसी फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा ऐलोना होम्स 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। मिनी बॉबी ब्राउन एक बार फिर अपने जीनियस जासूस एनोला के किरदार में दर्शकों के दिमाग की कसरत कराने के लिए लौट रही हैं। वहीं उनके साथ हेनरी कैविल भी शेरलाक होम्स के रूप में अपने जलवा बिखेरेंगे।

समर 36: 1 जुलाई को दर्शकों को सीधे साल 1936 के फ्रांस के ऐतिहासिक दौर में ले जाने की तैयारी भी हो चुकी है। समर 36 ऐसा पीरियड ड्रामा है जो उस दौर के बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलावों के बीच पैदा होने वाले मानवीय रिश्तों की बेहद संवेदनशील और उलझी हुई कहानी को पर्दे पर उतारेगा।

‘एली’: जो दर्शक हल्की-फुल्की और एंटरटेनिंग कहानियों के दीवाने हैं, उनके लिए भी इस महीने को खास बनाया गया है। प्राइम वीडियो पर 1 जुलाई से एक नई प्रीक्वल सीरीज शुरू हो रही है, ‘एली’ में आज के दौर के युवाओं की जिंदगी, उनका अनोखा फैशन, कॉलेज लाइफ के खट्टे-मीठे अनुभव और जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।

प्रीतम और पेड्रो: अपनी बेहतरीन और दिल छू लेने वाली फिल्मों के लिए फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस बार एक डार्क और बेहद गंभीर साइबरक्राइम थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में अरशद वारसी और विक्रांत मेसी जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ वीर हिरानी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जो आज के दौर के डिजिटल अपराधों की खौफनाक सच्चाई को बयां करेगी।

पेद्दी और इक्का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके अलावा 4 जुलाई को रामचरण और जाह्नवी कपूर की पेद्दी और 10 जुलाई को सनी देओल और अक्षय खन्ना की हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म इक्का भी नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है।

 

 

Next Post

सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट और सीट बेल्ट पर होगी सख्ती

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन हेलमेट और सीट बेल्ट पर सख्ती से कार्रवाई करेगा. इसके लिए यातायात सुरक्षा में जनजागरण अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई गई. साथ ही शहर में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए. […]

You May Like