बीमार चीते को कूनो के डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वस्थ बताया

ग्वालियर। यहां वन क्षेत्र में घूम रहे एक चीते की तबीयत बिगड़ने के बाद कूनो नेशनल पार्क से पशु चिकित्सकों की टीम बरई पनिहार पहुंची। टीम ने चीते का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे स्वस्थ घोषित किया। पिछले कुछ दिन से चीते में सुस्ती देखी जा रही थी जिससे वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन सतर्क हो गया था। कूनो की मॉनिटरिंग टीम ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया था। सूचना मिलने पर कूनो नेशनल पार्क से पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों की टीम बरई पनिहार पहुंची। टीम ने चीते के नजदीक जाकर उसकी गतिविधियों और स्वास्थ्य का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में चीता सामान्य पाया गया और उसमें किसी गंभीर बीमारी या चोट के कोई संकेत नहीं मिले।

वन विभाग और कूनो की संयुक्त टीम चीते की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए है। अधिकारियों ने कहा कि ग्वालियर के जंगलों में घूम रहे इस चीते की स्थिति सामान्य है और फ़िलहाल चिंता की बात नहीं है। कूनो नेशनल पार्क से भागकर कुछ चीते ग्वालियर वन क्षेत्र में लगभग 25 दिनों से विचरण कर रहे हैं।

Next Post

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की छात्रा पलक ने

Fri Dec 19 , 2025
ब्यावरा।नगर की होनहार छात्रा पलक चांडक ने अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड से अपनी डिग्री पूरी कर ली है. छात्रा की इस उपलब्धि से हर्ष व्याप्त है. छात्रा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक चांडक और विद्या चांडक की बेटी है. शीतकालीन अवकाश में अपने गृह नगर ब्यावरा आयी पलक […]

You May Like