अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का खौफनाक टीजर रिलीज, प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद लौटे खिलाड़ी कुमार, डर और हंसी के साथ इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

मुंबई | बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर के साथ सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर आज गुरुवार को रिलीज हुआ, जिसमें रहस्यमयी बंगले के बीच अक्षय कुमार का अनोखा कॉमिक अंदाज और डरावना माहौल दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। टीजर को देखकर साफ है कि यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ जैसी सफलता को दोहराने के लिए तैयार है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

‘भूत बंगला’ में केवल अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई मंझे हुए सितारों की फौज नजर आने वाली है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव की यह पहली बड़ी फिल्म है, वहीं दिग्गज अभिनेता असरानी की यह फिल्म उनके निधन के उपरांत रिलीज होगी। एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म एक बड़ी स्टार कास्ट के साथ हॉरर-कॉमेडी के जॉनर को एक नए स्तर पर ले जाने का वादा करती है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने अतीत में ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद यह जोड़ी फिर से साथ आई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। अक्षय कुमार इन दिनों काफी सक्रिय हैं और ‘भूत बंगला’ के अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। साल 2025 में ‘जॉली एलएलबी 3’ की सफलता के बाद, दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है कि अक्षय इस बार अपनी हॉरर-कॉमेडी से क्या नया जादू चलाते हैं।

Next Post

MP कैडर के दो IPS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, ADG पैनल में मिली जगह

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश भर के 30 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को भारत सरकार में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल करने को मंजूरी दी है। इस सूची में अधिकतर अधिकारी वर्ष 1998 बैच के हैं, जो अब केंद्रीय पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन