MP कैडर के दो IPS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, ADG पैनल में मिली जगह

भोपाल: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश भर के 30 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को भारत सरकार में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल करने को मंजूरी दी है। इस सूची में अधिकतर अधिकारी वर्ष 1998 बैच के हैं, जो अब केंद्रीय पुलिस संगठनों और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों में वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पात्र हो गए हैं।
इसमें मध्यप्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारीf अंशुमान यादव को भी केंद्र में एडीजी अथवा समकक्ष स्तर के पद पर नियुक्ति के लिए एंपैनल किया गया है। इस निर्णय के बाद वे केंद्रीय पुलिस संगठनों, सुरक्षा एजेंसियों या अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय संस्थानों में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए पात्र हो गए हैं।

इसी तरह मध्यप्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी साजिद फरीद शापू को भी एडीजी या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय पुलिस संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार द्वारा की गई इस एंपैनलमेंट प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को उनकी सेवा अवधि, अनुभव और कार्यप्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए चयनित किया जाता है। इस फैसले से मध्यप्रदेश कैडर के दोनों अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के नए अवसर खुल गए हैं।

Next Post

खड़े ट्रक से टकराया केले से भरा आयशर, चालक-क्लीनर की मौत

Thu Mar 12 , 2026
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया, जिससे चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक आयशर वाहन […]

You May Like