शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 546 अंक मजबूत

मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) बैंकिंग, ऑटो और अन्य सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 545.52 अंक (0.64 प्रतिशत) चढ़कर 85,220.60 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 190.75 अंक यानी 0.74 प्रतिशत मजबूत हुआ और साल के अंतिम कारोबारी दिवस पर 26,129.60 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.11 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली रही। तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, बैंकिंग, ऑटो, धातु और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांक एक प्रतिशत से ऊपर चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर करीब ढाई प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक का लगभग दो प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाइटन, ट्रेंट, पावरग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे।
भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, आईटीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।
टीसीएस का शेयर सवा फीसदी से अधिक टूट गया। टेक महिंद्रा और इंफोसिस में भी गिरावट रही।

Next Post

अबक्कस म्यूचुअल फंड ने पहले एनएफओ से जुटाये 2,468 करोड़ रुपये

Wed Dec 31 , 2025
मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) अबक्कस म्यूचुअल फंड ने अपने फ्लेक्सी कैप फंड के पहले न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) के जरिये 2,468 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि 08 से 22 दिसंबर 2025 तक खुले रहे अबक्कस फ्लेक्सी कैप फंड के एनएफओ के दौरान कुल […]

You May Like