एमपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बंटा, अभ्यर्थियों में नाराज़गी

भोपाल। कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के दावों के बीच रविवार को आयोजित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा में राजधानी भोपाल के एक केंद्र पर गंभीर लापरवाही सामने आई। पूरे प्रदेश में 1 मार्च को आयोजित यह परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12 से 3 बजे तक ऑफलाइन मोड में कराई गई थी। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने संभागीय स्तर पर आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

इन तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र वितरण में गड़बड़ी हो गई। निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले, लगभग 11:55 बजे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पुस्तिका वितरित की गई, लेकिन बाद में पता चला कि गलत पेपर बांट दिया गया है।

करीब आधे घंटे तक अभ्यर्थी उसी प्रश्नपत्र को हल करते रहे। जब त्रुटि की जानकारी मिली तो पेपर वापस लेकर नया प्रश्नपत्र वितरित किया गया। इस दौरान परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति बनी रही। कई अभ्यर्थियों ने मानसिक दबाव और समय की बर्बादी को लेकर आपत्ति जताई।

घटना ने परीक्षा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि ऐसी चूक से उनकी एकाग्रता प्रभावित होती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर भी असर पड़ता है। आयोग की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Next Post

बंगाल: कारखाने में करंट लगने से पांच मजदूरों की मौत

Sun Mar 1 , 2026
कोलकाता, 01 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक पत्थर काटने की इकाई में 11,000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से रविवार को पांच मजदूरों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे के बाद दिनहाटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में दहशत […]

You May Like