अबक्कस म्यूचुअल फंड ने पहले एनएफओ से जुटाये 2,468 करोड़ रुपये

मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) अबक्कस म्यूचुअल फंड ने अपने फ्लेक्सी कैप फंड के पहले न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) के जरिये 2,468 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि 08 से 22 दिसंबर 2025 तक खुले रहे अबक्कस फ्लेक्सी कैप फंड के एनएफओ के दौरान कुल 2,468 करोड़ रुपये का निवेश आया है। एनएफओ में देश के लगभग दो हजार शहरों के लोगों ने निवेश किया है। एनएफओ अवधि के दौरान 36,688 खुदरा निवेशकों और 1,060 संस्थागत निवेशकों ने फंड में भागीदारी की। निवेश आधार को मजबूत करने और व्यवसाय विस्तार को गति देने के उद्देश्य से अबक्कस म्यूचुअल फंड ने देशभर में 4,700 पंजीकृत वितरकों का व्यापक नेटवर्क खड़ा किया है।

अबक्कस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैभव चुघ ने कहा, “हमारे पहले ही फंड को मिला सकारात्मक समर्थन अबक्कस समूह की मजबूत ब्रांड साख और एनएफओ अवधि के दौरान हमारी बिक्री टीम और वितरकों द्वारा दिये गये अनुशासित और भरोसेमंद निवेश परामर्श का परिणाम है। आने वाले समय में और भी फंड पेश करने की योजना है।” अबक्कस फ्लेक्सी कैप फंड 30 दिसंबर 2025 से पुनः निवेश के लिए खुला है और नियमित तथा डायरेक्ट – दोनों योजनाओं में उपलब्ध है।

Next Post

दिल्ली की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, ओडिशा से मिली करारी पराजय

Wed Dec 31 , 2025
अलुर, 31 दिसंबर (वार्ता) कप्तान बिप्लब सामंत्रे (72) की अर्धशतकीय पारी के बाद देबब्रत प्रधान और संबित बरल (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ओडिशा ने बुधवार विजय हजारे ट्राफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को 79 रनों से शिकस्त दी। आज यहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले […]

You May Like