रीवा परिवहन विभाग ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 13 बसों पर की चालानी कार्यवाही, एक बस बिना परमिट जप्त

रीवा। यात्री बसों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़, के चलते सुरक्षा मानकों एवं परमिट फिटनेस की अनदेखी को लेकर रीवा परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन विभाग रीवा ने रीवा सतना मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया , जिसमें 13 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई जिसमे एक बस बिना परमिट के पकड़ी गई, जिसे जप्त कर लिया गया।परिवहन विभाग ने यात्री बसों पर बढ़ती भीड़ के कारण बसो में यात्रियो के ओवरलोडिंग की विशेष जाँच की। कई बसें निर्धारित सीट क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही कुछ बसों में परमिट, फिटनेस मानकों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई।जांच अभियान के दौरान रीवा- सतना मार्ग पर चल रही बसों की गहन जांच की गई। टीम ने पाया कि 13 बसें सुरक्षा मानकों और नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें से अधिकांश बसों पर ओवरलोडिंग (अत्यधिक भीड़) के कारण चालान जारी किए गए। वहीं, एक बस पूरी तरह बिना परमिट के संचालित पाई गई, जिसे तुरंत जप्त कर लिया गया।परिवहन विभाग ने बस संचालकों को समझाइस दी कि बसों का परिवहन परमिट शर्तों के अनुसार ही करें।भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने बस ऑपरेटरों और ड्राइवरों से अपील की कि वे निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्री न ले जाएं, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Next Post

मासूम से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना क्षेत्र में हुई थी घटना..

Thu Apr 30 , 2026
हटा/दमोह. जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.बुधवार रात पीड़ित ने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर […]

You May Like

मनोरंजन