सेना ने 1971 के युद्ध के नायक फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल सेखों के कमरे को संग्रहालय में किया संरक्षित

श्रीनगर (वार्ता) भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध के नायक और परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय वायु सेना अधिकारी, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक कमरे को श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में एक संग्रहालय में संरक्षित किया है।

सेना ने एक्स पोस्ट पर कहा कि आज सेखों की 80वीं जयंती के अवसर पर भारतीय सेना ने श्रीनगर के बीबी कैंट स्थित उनके कमरे को ‘पीवीसी निवास’ के रूप में संरक्षित करके उनकी अदम्य भावना को श्रद्धांजलि अर्पित की है – जो उनकी विरासत को समर्पित एक संग्रहालय है।

सेना ने कहा “ फ्लाइंग ऑफिसर सेखों ने 1971 के युद्ध के दौरान श्रीनगर एयरफ़ील्ड की बहादुरी से रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले एकमात्र भारतीय वायु सेना अधिकारी बने। ‘पीवीसी एबोड’ उनकी वीरता को अमर बनाता है और उनके अदम्य साहस, कर्तव्य तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की कहानी से भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

 

Next Post

टी-20 सीरीज के लिए ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स वेस्टइंडीज टीम में

Fri Jul 18 , 2025
जमैका, 17 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 जुलाई से शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम में ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स को शामिल किया है। चयनकर्ताओं ने स्पिनरों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू […]

You May Like