टी-20 सीरीज के लिए ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स वेस्टइंडीज टीम में

जमैका, 17 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 जुलाई से शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम में ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स को शामिल किया है।

चयनकर्ताओं ने स्पिनरों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टी-20 टीम में जगह दी हैं। वहीं 2024 में एकदिवसीय में पर्दापण करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडिया ब्लेड्स ने पावरप्ले गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
टीम की कमान शाई होप के हाथ होगी, जिसमें जेसन होल्डर, अकील होसेन और रोवमैन पॉवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। आंद्रे रसेल, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं, पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का हिस्सा होंगे।
टीम चयन को लेकर मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा, “हमारे लक्ष्य और रणनीतिक योजनाएं 2026 में टी-20 विश्व कप जीतने के लिए हैं। पिछली श्रृंखलाओं से हमारी टीम में निरंतरता है और एक टीम के रूप में हम विश्वकप से पहले अपनी शैली और ब्रांड को और बेहतर बनाते रहेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है:- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जेडिया ब्लेड्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।

Next Post

प्रो लीग में खराब प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए एक चेतावनी: श्रीजेश

Fri Jul 18 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत के पूर्व महान हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश का मानना है कि एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन अगस्त में होने वाले एशिया कप से पहले एक चेतावनी है। कल शाम 20वें वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन के उद्घाटन समारोह में […]

You May Like