दुर्लभ सफेद उल्लू के 4 बच्चे मिले

बालाघाट। जिले के वारासिवनी नगर के जगदम्बा वार्ड क्रमांक 12 में आज 11 जनवरी रविवार को उस समय लोगों में आश्चर्य फैल गया, जब एक सौ साल से अधिक पुराने मकान को तोडऩे के दौरान छत में चार सफेद उल्लू के बच्चे मिले। ये उल्लू टायटो अल्बा प्रजाति के हैं, जिन्हें खलिहानी उल्लू के नाम से भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि इनकी उम्र करीब दो से तीन माह है।

मकान मालिक उपेंद्र बांगरे के मुताबिक उनका मकान काफी पुराना हो चुका था और कवेलू की छत वाला था। जर्जर स्थिति के कारण मकान का नव निर्माण किया जाना था। इसी प्रक्रिया में जब छत हटाई जा रही थी, तभी उसमें चार उल्लू के बच्चे दिखाई दिए। इस अप्रत्याशित घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चारों उल्लू के बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लाया गया। यहां पशु चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल उल्लू के बच्चे वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रखे गए हैं और उनके भोजन व देखभाल की उचित व्यवस्था की जा रही है।

Next Post

खेल हमारे जीवन में करते आनंद का संचार: शिवराज 

Sun Jan 11 , 2026
इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा गंजीबढ़ खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, रस्साकस्सी सहित अनेक खेल प्रतिनियोगिताएं आयोजित की गई. इस दौरान मंत्री चौहान ने क्रिकेट खेला और खिलाडिय़ों […]

You May Like