रस्सियों से बांध ट्रक में ठूंस-ठूंस भरे थे मवेशी

सतना : रस्सियों से पैर को कसकर बांधते हुए ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरने के बाद तस्करी कर ले जाया जा रहा था. लेकिन सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने न सिर्फ 42 नग भैंस-पड़ा को मुक्त करा लिया. बल्कि तस्करी करने वाले दो आरोपियों को भी दबोच लिया गया.मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिण्डरा पेट्रोल पंप के निकट घेराबंदी की.

इसी दौरान वहां से गुजर रहे डीसीएम ट्रक क्र. यूपी 90 बीटी 7276 को जांच के लिए रोका गया. ट्रक ममें दो लोग सवार थे, पूछताछ में जिनकी पहचान अहसान पिता आशिक अली उम्र 28 वर्ष और समीम अली पिता महबूब उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम लहुरेटा नरैनी बांदा उप्र के तौर पर हुई. इसी कड़ी ट्रक के पिछले हिस्से को जब खोलकर देखा गया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. ट्रक में न सिर्फ मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. बल्कि क्रूरतापूर्वक उनके पैरों में कसकर रस्सियां भी बांधी गई थी. जिसे देखते हुए पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित 42 नग भैंस-पड़ा को बरामद कर लिया गया.

Next Post

सोशल मीडिया से झांसे में लेकर किया दुष्कर्म

Wed Jan 7 , 2026
सतना : सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए पहचान बढ़ाई और फिर झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इस मामले में पीड़िता की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाने में जरा भी देर नहीं लगाई.नागौद थाना प्रभारी अशोक […]

You May Like